Skip to content

BIG NEWS : लाडोवाल टोल प्लाजा के मैनेजर से 23 लाख रूपए की लूट

BIG NEWS : 23 lakh looted from the manager of Ladowal toll plaza
BIG NEWS : 23 lakh looted from the manager of Ladowal toll plaza
Share Facebook X WhatsApp Telegram Email
View in ePaper
जालंधर : पंजाब के जालंधर में बड़ी वारदात की खबर सामने आई है। मिली जानकारी अनुसार लाडोवाल टोल प्लाजा मैनेजर से 23 लाख रुपये की लूट हो गई है। जानकारी के अनुसार, लाडोवाल टोल प्लाजा का मैनेजर अपनी बोलेरो गाड़ी में सवार होकर फिल्लौर बैंक में नकदी जमा करवाने आ रहा था। इसी बीच दो गाड़ियों में आए लुटेरों ने उसे घेर लिया। इनमें से एक गाड़ी मैनेजर की गाड़ी के आगे जबकि दूसरी उसके पीछे लग गई। सूत्रों के अनुसार, मैनेजर के ड्राइवर ने गाड़ी को अंदर से लॉक कर लिया था लेकिन लुटेरों ने गाड़ी को तोड़कर उसके अंदर पड़े 23.30 लाख रुपये निकाल लिए और फरार हो गए। सूचना मिलते ही पुलिस ने पूरे सब डिवीजन में हाई अलर्ट कर दिया और गाड़ियों की तलाश शुरू कर दी गयी है। [metaslider id=25498]