Skip to content

मोहाली में क्रिकेट विश्वकप का कोई मैच नहीं, पंजाब के खेल मंत्री मीत हेयर बोले- यह खुला भेदभाव

There is no match of Cricket World Cup in Mohali, Punjab Sports Minister Meet Hair said – this is open discrimination
There is no match of Cricket World Cup in Mohali, Punjab Sports Minister Meet Hair said – this is open discrimination
Share Facebook X WhatsApp Telegram Email
View in ePaper
चंडीगढ़ : वनडे क्रिकेटर विश्वकप 2023 इस बार भारत देश में होगा। मंगलवार को जारी कार्यक्रम में मेजबान शहरों की सूची में मोहाली का नाम शामिल नहीं रहा है। इसकी पंजाब के खेल मंत्री गुरमीत सिंह मीत हेयर ने कड़ी निंदा की। उन्होंने फैसले को राजनीति से प्रेरित करार दिया है। मीत हेयर ने कहा कि विश्वकप मैचों की मेजबानी से पंजाब को बाहर करना खुला भेदभाव है, क्योंकि पीसीए स्टेडियम मोहाली के निर्माण के बाद यह पहली बार है कि विश्वकप भारत में आयोजित किया जा रहा है और मोहाली में कोई मैच नहीं हो रहा। उन्होंने कहा कि 1996 और 2011 में विश्वकप सेमीफाइनल मोहाली में खेले गए थे लेकिन इस बार एक लीग मैच की भी मेजबानी नहीं मिली। उद्घाटन और फाइनल मैच के अलावा अहमदाबाद को भारत-पाकिस्तान मैच की भी मेजबानी मिली है। मीत हेयर ने कहा कि पीसीए स्टेडियम मोहाली न केवल भारत के शीर्ष पांच स्टेडियमों में से एक है बल्कि दुनिया के चुनिंदा स्टेडियमों की सूची में भी आता है। क्रिकेट प्रेमियों की पहली पसंद मोहाली को मेजबान सूची से बाहर करना राजनीति से प्रेरित है। पंजाब के साथ हुए इस अन्याय को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने कहा कि पंजाब सरकार भेदभाव का मुद्दा बीसीसीआई के समक्ष उठाएगी। [metaslider id=25498]