Skip to content

पर्ल्स ग्रुप की संपत्तियों को कब्जे में लेकर बेचने का आदेश, धोखाधड़ी के शिकार लोगों को मिलेंगे अपने पैसे

Another gift to the youth of Punjab on the occasion of Diwali, approval for recruitment of 1450 in police
Another gift to the youth of Punjab on the occasion of Diwali, approval for recruitment of 1450 in police
Share Facebook X WhatsApp Telegram Email
View in ePaper
पंजाब : पंजाब के CM भगवंत मान ने कहा है कि प्रदेश सरकार ने पर्ल्स ग्रुप के मालिकाना हक वाली संपत्तियां जब्त करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है, जिन्हें बेचकर पर्ल्स ग्रुप की धोखाधड़ी का शिकार लोगों को मुआवजा दिया जाएगा। मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार पर्ल्स ग्रुप से प्रदेश के लोगों से लूटे गए एक-एक पैसे की वसूली करेगी। उन्होंने बताया कि अलग-अलग जिलों में पर्ल्स ग्रुप की संपत्तियों की पहचान की जा चुकी है और इन संपत्तियों का कब्जा लेने के लिए कानूनी कार्रवाई भी शुरू कर दी गई है। मुख्यमंत्री मान ने कहा कि यह संपत्तियां बेची जाएंगी और लोगों का एक-एक पैसा उनको वापस किया जाएगा। उन्होंने कहा कि सूबा सरकार यह यकीनी बनाने के लिए वचनबद्ध है कि लोगों का पैसा उन्हें वापस किया जाए और कंपनी के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की जाए ताकि धोखाधड़ी करने वाली अन्य कंपनियों को भी सबक मिल सके। चिटफंड कंपनी के रूप में पर्ल्स ग्रुप ने लोगों को निवेश के बदले जमीन देने का सब्जबाग दिखाकर देशभर में करीब 5.50 करोड़ लोगों से ठगी की। इनमें पंजाब के करीब 10 लाख लोग भी ठगी का शिकार हुए और पर्ल्स ग्रुप निवेशकों को जमीन अलॉटमेंट के फर्जी कागजात थमाकर करीब 60 हजार करोड़ रुपये हड़प कर फरार हो गई थी। इस साल जनवरी में पर्ल्स ग्रुप के मालिक निर्मल सिंह भंगू को गिरफ्तार कर लिया गया है। मुख्यमंत्री भगवंत मान ने सरकार बनते ही पर्ल्स ग्रुप के मामले में जांच का आदेश दिया था और राज्य में पर्ल्स ग्रुप की चल-अचल संपत्तियां जब्त करने को कहा था ताकि पीड़ितों को उनके पैसे की भरपाई की जा सके। [metaslider id=25498]