पंजाब में पेंशनधारकों पर नया टैक्स, खाते से हर माह कटेंगे इतने रूपए
Latest News Alerts
Choose News Alerts
पंजाब : खबर है कि पंजाब सरकार ने अपने रिटायर्ड मुलाजिमों/पेंशनरों पर पंजाब स्टेट डेवलपमेंट टैक्स (पीएसडीटी) लागू कर दिया है। इसके तहत उनकी पेंशन में से प्रति माह 200 रुपये काटे जाएंगे। इस संबंध में राज्य के वित्त विभाग (वित्त खर्च- 5 शाखा) द्वारा पत्र जारी कर दिया गया है। पत्र में लिखा गया है कि वित्त विभाग ने पेंशनरों/रिटायर मुलाजिमों से पंजाब स्टेट डेवलपमेंट टेक्स वसूलने के एक्साइज एंड टेक्सेशन विभाग के प्रस्ताव पर विचार करने के बाद उसे मंजूरी दे दी है।
इस फैसले के बाद CM भगवंत मान की सरकार एक बार फिर विरोधी पार्टियों के निशाने पर आ गई है। गौरतलब है कि अभी तक हर नौकरी पेशा व्यक्ति से हर माह 200 रुपए डेवलपमेंट व प्रोफेशनल टैक्स के तौर पर वसूले जा रहे थे। यानी कि साल का एक व्यक्ति 2400 रुपए पंजाब सरकार को दे रहा था। दुकानदार व पेंशनर इस कैटेगरी में नहीं आते थे। लेकिन पंजाब सरकार ने अब पेंशनर्स से भी यह टैक्स लेने की घोषणा की है। पेंशन धारकों को भी अब साल में 2400 रुपए टैक्स के तौर पर देने होंगे।
[metaslider id=25498]