Skip to content

गोल्डन टेंपल के पास बम की सूचना से मचा हड़कंप, आरोपी युवक गिरफ्तार

Information about bomb near Golden Temple created panic, accused youth arrested
Information about bomb near Golden Temple created panic, accused youth arrested
Share Facebook X WhatsApp Telegram Email
View in ePaper
अमृतसर : खबर है कि अमृतसर में गोल्डन टेंपल के पास 4 बम होने की सूचना के बाद हड़कंप मच गया। शुक्रवार देर रात पुलिस कंट्रोल रूम पर आए फोन के बाद पुलिस अलर्ट हो गई और रात भर सर्च अभियान चलाया गया। पुलिस को इस पूरी कार्रवाई में बम तो नहीं मिले, लेकिन एक युवक को हिरासत में लिया गया। सिर्फ दहशत फैलाने के लिए यह शरारत की गई थी। घटना रात तकरीबन 1 बजे की है। मध्यरात्रि को गोल्डन टेंपल में श्री अकाल तख्त साहिब के पिछली तरफ बम होने की सूचना पुलिस कंट्रोल रूम पर दी गई। जिसके बाद गोल्डन टेंपल के आसपास पुलिस भी बढ़ा दी गई और सर्च अभियान शुरू किया गया। काफी समय सर्च के बाद पुलिस को कुछ नहीं मिला। जिसके बाद पुलिस ने फोन करने वाले का डेटा खंगालना शुरू कर दिया। पुलिस ने कंट्रोल रूम से डिटेल निकाली और फोन के मालिक का पता लगाया। जांच में पता चला कि वे फोन चोरी हो चुका है, लेकिन पुलिस ने कोशिश नहीं छोड़ी।डीसीपी परमिंदर सिंह भंडाल ने बताया कि शरारती युवक की पहचान मजीठ मंडी निवासी गगनदीप सिंह (20) के तौर पर हुई है। शरारती युवक ने कंट्रोल रूम में फोन करने के बाद मोबाइल बंद कर दिया था। बीच-बीच में वह फोन को ऑन ऑफ कर रहा था। सुबह जब आरोपी ने फोन को ऑन किया, उसे गिरफ्तार कर लिया गया। [metaslider id=25498]