Skip to content

हार्ट स्पेशलिस्ट डॉक्टर गौरव गांधी की हार्ट अटैक से ही मौत

Heart specialist Dr. Gaurav Gandhi died due to heart attack.
Heart specialist Dr. Gaurav Gandhi died due to heart attack.
Share Facebook X WhatsApp Telegram Email
View in ePaper
गुजरात : गुजरात के चर्चित कार्डियोलॉजिस्ट गौरव गांधी का निधन हो गया है। 16 हजार से अधिक हार्ट सर्जरी करने वाले गौरव गांधी को दिल ने धोखा दे दिया। वह 41 वर्ष के थे। बताया जाता है कि वह सो रहे थे जब परिवार वालों ने उन्हें गंभीर हालत में पाया. उन्हें तुरंत अस्पताल ले गए, लेकिन डॉक्टर ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। रिपोर्ट्स के मुताबिक, डॉक्टर गौरव गांधी रोजाना की तरह सोमवार रात मरीजों से मिलने के बाद घर लौटे, डिनर किया और सोने चले गए।  परिवार के लोग जब सुबह उन्हें नींद से जगाने पहुंचे तो उन्हें गंभीर हालत में पाया। तुरंत उन्हें जीजी अस्पताल पहुंचाया गया। डॉक्टर ने उनकी जांच की। पता चला की डॉक्टर गांधी इस दुनिया में नहीं रहे। वह जामनगर स्थित बाड़ौदा हार्ट इंस्टीट्यूट में चीफ कार्डियोलॉजिस्ट थे। [metaslider id=25498]