Skip to content

ज्ञानी रघुबीर सिंह होंगे श्री अकाल तख्त के नए जत्थेदार

Giani Raghubir Singh will be the new Jathedar of Shri Akal Takht
Giani Raghubir Singh will be the new Jathedar of Shri Akal Takht
Share Facebook X WhatsApp Telegram Email
View in ePaper
अमृतसर : खबर है कि श्री अकाल तख्त साहिब के जत्थेदार ज्ञानी हरप्रीत सिंह को बदल दिया गया है। उनकी जगह अब ज्ञानी रघुबीर सिंह श्री अकाल तख्त के नए और स्थायी जत्थेदार होंगे। वही साथ ही वह स्वर्ण मंदिर के हेड ग्रंथी के तौर पर भी अतिरिक्त सेवाएं निभाएंगे। रघुबीर सिंह अभी तक तख्त श्री केशगढ़ साहिब के जत्थेदार थे। अब तख्त श्री केशगढ़ साहिब के नए जत्थेदार ज्ञानी सुल्तान सिंह होंगे। शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी (SGPC) की अंतरिम कमेटी की इमरजेंसी मीटिंग में इस बारे में फैसला लिया गया। SGPC प्रधान एडवाकेट हरजिंदर सिंह धामी ने कहा- ज्ञानी हरप्रीत सिंह ने यह पद स्वेच्छा से छोड़ा है। बैठक से पहले ज्ञानी हरप्रीत सिंह ने उनसे फोन पर भी बात की है। ज्ञानी हरप्रीत सिंह अस्थाई जत्थेदार थे और साथ ही श्री दमदमा साहिब की सेवाएं भी निभा रहे थे। ऐसे में संगत भी स्थायी जत्थेदार चुने जाने की मांग कर रही थी। वहीं कुछ समय पहले ज्ञानी हरप्रीत सिंह ने भी स्थायी जत्थेदार नियुक्त करने की इच्छा जाहिर की थी। [metaslider id=25498]