Skip to content

सिद्धू मूसेवाला हत्याकांड मामले में कोर्ट ने सभी आरोपियों को पेश करने के दिए आदेश

Sidhu Musewala's new song 'Mera Naam' will be launched on this day!
Sidhu Musewala's new song 'Mera Naam' will be launched on this day!
Share Facebook X WhatsApp Telegram Email
View in ePaper
पंजाब : सिद्धू मूसेवाला हत्याकांड मामले में बीते दिनों आरोपियों को एक बार फिर कोर्ट में पेश नहीं किया गया। जिसके बाद मानसा के मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट (CJM) ने जेल प्रशासन को 28 जून को सभी को व्यक्तिगत रूप से या वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से पेश करने का निर्देश दिया है, ताकि कोर्ट की कार्रवाई आगे बढ़ाई जा सके। SIT ने गैंगस्टर लॉरेंस, गोल्डी बराड़ और जग्गू भगवानपुरिया सहित 31 अभियुक्तों के खिलाफ दो चार्जशीट दायर की हैं। जिसमें दावा किया गया है कि ये हत्याएं लॉरेंस और बंबीहा गिरोहों के बीच बदले की भावना से की गई थीं। मूसेवाला मामले में पंजाब पुलिस द्वारा चार्जशीट दायर किए हुए 9 महीने से अधिक समय बीत चुका है, लेकिन अदालत ने अभी तक आरोपियों के खिलाफ आरोप तय नहीं किए हैं। इसके पीछे का बड़ा कारण अधिकारियों के लिए एक साथ वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से सभी को पेश करना एक चुनौती है। [metaslider id=25498]