बड़ी खबर : सरहिंद नहर में गिरी कार , दो लोगों के शव बरामद
Latest News Alerts
Choose News Alerts
पंजाब : खबर मिली है कि लुधियाना जिले के दोराहा में तेज बारिश के बीच गुरुवार को सरहिंद नहर में ऑल्टो कार गिर गई। मिली जानकारी अनुसार 2 लोगों की मौत हुई। दोनों बुजुर्ग हैं। एक पुरुष और एक महिला है। हालाँकि अभी इनकी पहचान नहीं हुई है। पुलिस ने दोनों शव कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। वहीं कार के नंबर से मृतकों के परिवार वालों का पता लगाया जा रहा है।
प्रारंभिक जांच में कार मोगा की बताई गई है। गुरथली नहर पुल के पास ऑल्टो कार के नहर में गिरने से शोर मच गया। रस्सियों की मदद से बड़ी मुश्किल से कार को बाहर निकाला गया। तब तक कार में सवार दोनों लोगों की मौत हो गई थी।
[metaslider id=25498]