Skip to content

बड़ी खबर : पंजाब में शिवसेना नेता पर चली गोलियां , LED लेने के बहाने दुकान में आए थे 3 हमलावर

Former Deputy CM of Punjab arrested, vigilance caught in disproportionate assets case
Former Deputy CM of Punjab arrested, vigilance caught in disproportionate assets case
Share Facebook X WhatsApp Telegram Email
View in ePaper
पंजाब : बड़ी खबर मिल रही है कि पंजाब के जिला गुरदासपुर के अंतर्गत आते बटाला में शिव सेना नेता पर अज्ञात हमलावरों ने गोलियां चला दीं। घटना में शिवसेना नेता राजीव महाजन के साथ-साथ दुकान में मौजूद उनके बेटे मानव व भाई अनिल महाजन को भी गोलियां लगी हैं। तुरंत, उन्हें बटाला के प्राइवेट अस्पताल में दाखिल करवाया गया, जहां से अब उन्हें अमृतसर रेफर कर दिया गया है। मिली जानकारी के अनुसार राजीव महाजन अपने भाई व बेटे के साथ दुकान पर मौजूद थे। तभी हमलावर दुकान के अंदर आए और LED दिखाने की बात करने लगे। कुछ समय बाद हमलावरों ने लगातार गोलियां चलाना शुरू कर दिया और मौके से भाग गए। घटना के बाद पुलिस ने मौके पर पहुंच जांच शुरू कर दी। फिलहाल पुलिस अभी मामले के बारे में अधिक जानकारी साझा नहीं कर रही। [metaslider id=25498]