Skip to content

पंजाब में फिर हुई बड़ी वारदात, आंखों में मिर्ची डाल कर्मचारी से 10 लाख की लूट

Big incident again in Punjab, 10 lakh looted from an employee by putting chilli in his eyes
Big incident again in Punjab, 10 lakh looted from an employee by putting chilli in his eyes
Share Facebook X WhatsApp Telegram Email
View in ePaper
अमृतसर : अमृतसर में दिनदहाड़े बड़ी लूट की खबर सामने आ रही है। दरअसल, यहां एक निजी कंपनी के कर्मचारी से 10 लाख की लूट की गई। लुटेरों ने कर्मचारी की आंखों में मिर्ची डालकर इस वारदात को अंजाम दिया। फाइनेंस कंपनी का कैशियर इलाकों से कैश इकट्‌ठा कर वापस लौट रहा था। तभी चार अज्ञात हमलावरों ने उसे घेर लिया और दातर से घायल कर दिया। जानकारी के मुताबिक, घटना सुबह 9.30 बजे गुरु नानक देव यूनिवर्सिटी (GNDU) के पास स्थित ओम प्रकाश अस्पताल में है कंपनी के मालिक दिलबाग सिंह ने बताया कि उनका कर्मचारी शरणजीत सुबह कैश लेकर लौट रहा था। तभी इस घटना को अंजाम दिया गया। शरणजीत के अनुसार उसे चार युवकों ने घेरा था और उसकी बाजू पर दातर से वार किया गया। पुलिस ने मौके पर पहुंच आस-पास के दुकानदारों के बयान दर्ज किए हैं। [metaslider id=25498]