Skip to content

लुधियाना में बैंक मैनेजर ने उठाया ख़ौफनाक कदम , इस हालत में मिला शव

Bank manager took a dreadful step in Ludhiana, dead body found in this condition
Bank manager took a dreadful step in Ludhiana, dead body found in this condition
Share Facebook X WhatsApp Telegram Email
View in ePaper
लुधियाना : हैरान करने वाली घटना सामने आई है। खबर मिली है कि लुधियाना में केनरा बैंक के सीनियर मैनेजर ने लेडीज अंडरगारमेंट्स पहनकर संदिग्ध हालात में फांसी लगा ली। घटना अमरपुरा इलाके की बताई जा रही है। प्राप्त जानकारी अनुसार मृतक की पहचान विनोद मसीह के रूप में हुई है। वह पिछले डेढ़ साल से यहां किराए के मकान में रह रहा था। शुक्रवार सुबह जब वह बाहर नहीं आया तो मकान मालिक ने उसका दरवाजा खटखटाया, लेकिन उसने नहीं खोला। शक होने पर उसने इलाके के पार्षद और अन्य लोगों को इसकी सूचना दी। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल में भिजवा दिया। मिली जानकारी अनुसार मौके से पुलिस को कोई सुसाइड नोट बरामद नहीं हुआ है। वहीं घटना की सूचना उसके परिजनों को दी गई है। [metaslider id=25498]