पंजाब AAP के कार्यकारी अध्यक्ष का ऐलान, चार प्रदेश उपाध्यक्षों समेत छह और पदाधिकारियों के नाम की घोषणा
Latest News Alerts
Choose News Alerts
पंजाब : आम आदमी पार्टी (आप) ने सोमवार को विधायक बुधराम को अपनी पंजाब इकाई का कार्यकारी अध्यक्ष नियुक्त करने की घोषणा की। बुधराम बुढलाडा विधानसभा क्षेत्र से विधायक हैं। पार्टी ने उनके साथ ही चार प्रदेश उपाध्यक्षों समेत छह और पदाधिकारियों के नाम की घोषणा की। बटाला से विधायक अमनशेर सिंह कलसी, उरमार से विधायक जसवीर सिंह राजा गिल, मुक्तसर से विधायक जगदीप सिंह काका बरार और खन्ना से विधायक तरुणप्रीत सिंह सौंड को आप का प्रदेश उपाध्यक्ष नियुक्त किया गया है। पार्टी नेता जगरूप सिंह सेखवान को प्रदेश महासचिव, वहीं धरमकोट से विधायक देविंदरजीत सिंह लड्डी को पार्टी की युवा इकाई का प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। मुख्यमंत्री भगवंत मान ने ट्वीट कर सभी नये पदाधिकारियों को बधाई दी।
[metaslider id=25498]