Skip to content

डिब्रूगढ़ जेल में अमृतपाल सिंह साथियों सहित भूख हड़ताल पर

Amritpal Singh along with his colleagues on hunger strike in Dibrugarh Jail
Amritpal Singh along with his colleagues on hunger strike in Dibrugarh Jail
Share Facebook X WhatsApp Telegram Email
View in ePaper
पंजाब : खबर है कि वारिस पंजाब दे के मुखी अमृतपाल सिंह साथियों के साथ असम की डिब्रूगढ़ जेल में भूख हड़ताल पर बैठ गए है। पत्नी किरणदीप कौर ने भी अमृतपाल सिंह के साथ भूख हड़ताल पर बैठने की घोषणा कर दी है। अमृतपाल सिंह ने पत्नी के माध्यम से भारत व पंजाब सरकार के आगे कुछ मांगें रखी हैं। पत्नी किरणदीप कौर ने कहा कि वह हर हफ्ते अमृतपाल सिंह से मिलने असम की डिब्रूगढ़ जेल जाती हैं। बीते गुरुवार भी मुलाकात हुई। यहां पता चला कि अमृतपाल सिंह सहित अन्य सिंह भूख हड़ताल पर हैं। दरअसल, पंजाब सरकार उन्हें डिब्रूगढ़ जेल में टेलीफोन की अनुमति नहीं दे रही है। क्योंकि नेशनल सिक्योरिटी एक्ट (NSA) लगने के बाद परिवारों से बात नहीं की जाती है। अगर यह सुविधा उपलब्ध करवा दी जाए तो हर बार के मिलने के लिए खर्च किए जाने वाले 20-25 हजार रुपए हर परिवार के बच जाएंगे। किरणदीप कौर ने बताया कि जेल में खाने-पीने की व्यवस्था अच्छी नहीं है। कभी दाल सब्जी में नमक नहीं डालते तो कभी रोटी में तम्बाकू मिला होता है, जो खाने लायक नहीं होता। अगर सिख कैदी अपनी बात समझाते हैं तो आगे से जवाब मिलता है, समझ नहीं आया। ऐसे दबाव के बीच कुछ सिख मानसिक पीढ़ा भोग रहे हैं। सरकार को जल्द से जल्द इन मुद्दों का समाधान करना चाहिए। [metaslider id=25498]