Skip to content

Breaking News

  1. Story 1: अमृतसर में स्कूल जा रहे 8 साल के बच्चे को कुत्तों ने नोच नोच कर मार डाला
  2. Story 2: HP का आधुनिक तकनीक से लैस नव्या सिलिंडर , जानिए क्या हैं खासियतें
  3. Story 3: पठानकोट मे गन पॉइंट पर कार लूट मामले में बड़ी कामयाबी, मुख्य आरोपी गिरफ्तार
  4. Story 4: खडूर साहिब के सांसद अमृतपाल सिंह अपनी दादी के अंतिम संस्कार में शामिल हुए
  5. Story 5: जालंधर बना अयोध्या, जय सिया राम के जयकारों से हर भक्त का हृदय गूंजा
  6. Story 6: जालंधर पहुंचे डेरा राधा स्वामी ब्यास बाबा गुरिंदर ढिल्लों, संगत ने किए दर्शन
  7. Story 7: सांसद अमृतपाल सिंह डिब्रूगढ़ जेल से बाहर आए : दादी के अंतिम संस्कार में होंगे शामिल
  8. Story 8: पटियाला में भाखड़ा नहर पर बना पुल धंसा, दो ट्रक फंसे
  9. Story 9: मल्लिकार्जुन खड़गे ने देश में बढ़ती महंगाई को लेकर मोदी सरकार पर साधा निशाना
  10. Story 10: जालंधर पहुंचे भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन , डेरा सचखंड बल्लां में हुए नतमस्तक

दिल्ली शराब घोटाले मामले में ED की सप्लीमेंट्री चार्जशीट में राघव चड्‌ढा का नाम आया सामने

Aam Aadmi Party gave big responsibility to Raghav Chadha in Rajya Sabha
Aam Aadmi Party gave big responsibility to Raghav Chadha in Rajya Sabha
Share Facebook X WhatsApp Telegram Email
View in ePaper
नई दिल्ली : बड़ी खबर है कि दिल्ली शराब घोटाला मामले में एनफोर्समेंट डिपार्टमेंट (ED) ने अब सप्लीमेंट्री चार्जशीट कोर्ट में दाखिल कर दी है। जिसमें अब एक और आप नेता व पंजाब से सांसद राधव चड्‌ढा का नाम सामने आया है। ED ने इस चार्जशीट में कई बड़े खुलासे भी किए हैं। वहीं, राघव चड्‌ढा ने इस पर प्रेस कॉन्फ्रेंस करते हुए सफाई भी दी है। प्राप्त जानकारी अनुसार ED ने चार्जशीट के अनुसार मनीष सिसोदिया के PA अरविंद ने अपने बयान में राघव चड्‌ढा का नाम लिया है। अरविंद ने ED को जानकारी दी है कि डिप्टी सीएम सिसोदिया के घर पर एक बैठक हुई थी। जिसमें राघव चड्‌ढा, पंजाब के एक्साइज कमिश्नर, आबकारी अधिकारी और विजय नायर भी मौजूद थे। हालांकि चार्जशीट में राघव का नाम तो है, लेकिन आरोपी के तौर पर उन्हें नहीं जोड़ा गया है। वहीँ सांसद राघव चड्‌ढा ने कहा कि कुछ मीडिया चैनलों द्वारा उन्हें आरोपी ठहराया जा रहा है। यह गलत है। वह न तो आरोपी हैं, न गवाह और न ही शकी। उनका कहना है कि उन्हें बदनाम करने के लिए यह कदम उठाया गया है। [metaslider id=25498]