Skip to content

पंजाब बोर्ड दसवीं कक्षा का रिजल्ट हुआ जारी

Punjab Board 10th class result released
Punjab Board 10th class result released
Share Facebook X WhatsApp Telegram Email
View in ePaper
चंडीगढ़ : पंजाब बोर्ड (Punjab Board) ने आज कक्षा 10वीं का रिजल्ट जारी कर दिया है। जो उम्मीदवार पंजाब बोर्ड की 10वीं कक्षा की बोर्ड परीक्षा में शामिल हुए हैं, वे अपना रिजल्ट पीएसईबी की आधिकारिक साइट pseb.ac.in पर रिजल्ट लिंक एक्टिव होने के बाद देख सकते हैं। पंजाब बोर्ड 10वीं के रिजल्‍ट घोषित कर दिए गए हैं। कुल 97.54 फीसदी स्‍टूडेंट्स परीक्षा में पास हुए हैं। इस साल तीनों टॉपर सरकारी स्कूल के हैं। पहली रैंक गगनदीप कौर ने हासिल की है जिन्होंने 650/650 (100%) स्कोर किया है, इसके बाद नवजोत ने 648/650 (99.69%) और हरमनदीप कौर ने 646/650 (99.38%) स्कोर किया है। PSEB 10th Result 2023 : इन स्टेप्स से रिजल्ट करें चेक
  • पंजाब बोर्ड दसवीं का परिणाम चेक करने के लिए सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट pseb.ac.in पर जाएं।
  • यहां होमपेज पर Punjab Board 10th Result 2023 नाम का लिंक दिया होगा, इस पर क्लिक करें।
  • ऐसा करते ही एक नया पेज खुलेगा जिस पर आपको अपने डिटेल डालने होंगे।
  • डिटेल डालें और सबमिट कर दें।
  • इतना करते ही आपके नतीजे कंप्यूटर स्क्रीन पर दिख जाएंगे।
  • यहां से इन्हें चेक करें, डाउनलोड करें और चाहें तो प्रिंट निकाल लें।
  • ये हार्डकॉपी आगे आपके काम आ सकती है।
[metaslider id=25498]