Skip to content

Breaking News

  1. Story 1: पंजाब में धुंध का कहर : एक के बाद एक चार गाड़ियां हुई दुर्घटना का शिकार
  2. Story 2: जालंधर : स्पीड रिकॉर्ड के मालिक के बेटे दिवित औलख की अस्थियां लेकर हरिद्वार पहुंचा परिवार
  3. Story 3: जेल में बंद आप पार्टी के पूर्व मंत्री एवं विधायक लालजीत भुल्लर का इस बार पंजाब विधानसभा चुनाव नहीं लड़ने का एलान
  4. Story 4: दीवाली के मौके पर पटाखा चलाते समय हादसे में 14 वर्षीय किशोर की गई जान
  5. Story 5: तेज़ रफ़्तार कार झुग्गियों में जा घुसी , सो रहे पिता-पुत्री को कुचला
  6. Story 6: बिग बॉस 20 ने रचा नया इतिहास , 60 दिन से पहले 100 करोड़ घंटे का वॉच टाइम पार
  7. Story 7: बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन की तबीयत बिगड़ी , रोकनी पड़ी KBC 18 की शूटिंग
  8. Story 8: पंजाबी सिंगर कमल ग्रेवाल को जान से मारने की धमकी मिली !
  9. Story 9: पंजाब के संगरूर में कांग्रेस की इंसाफ रैली’ में पहुंचे राहुल गांधी , प्रधानमंत्री मोदी पर साधा निशाना
  10. Story 10: स्पीड रिकॉर्ड्स के मालिक दिनेश औलख के बेटे दिवित औलख का अंतिम संस्कार हुआ , पहुंचे कई बड़े कलाकार

जालंधर लोकसभा उपचुनाव : डिप्टी कमिश्नर ने पोलिंग स्टाफ की चुनावी रिहर्सल का जायजा लिया

Jalandhar Lok Sabha by-election: Deputy Commissioner reviewed the election rehearsal of polling staff
Jalandhar Lok Sabha by-election: Deputy Commissioner reviewed the election rehearsal of polling staff
Share Facebook X WhatsApp Telegram Email
View in ePaper
जालंधर : डिप्टी कमिश्नर-कम-जिला चुनाव अधिकारी जसप्रीत सिंह ने 10 मई को होने वाले लोकसभा क्षेत्र के उपचुनाव के मद्देनजर पोलिंग स्टाफ की रिहर्सल वाले अलग-अलग स्थानों पर चुनाव स्टाफ से मुलाकात करके अपनी डियूटी पूरी ईमानदारी और लगन से करने के लिए प्रेरित किया। सरकारी माडल सीनियर सकैंडरी स्कूल, लाडोवली रोड में रिहर्सल के दौरान यहां पहुंच कर डिप्टी कमिश्नर ने पोलिंग स्टाफ को चुनाव आयोग के निर्देशों का सख्ती से पालन सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि निष्पक्ष व पारदर्शी चुनाव करवाने के लिए प्रत्येक अधिकारी व कर्मचारी का कर्तव्य है कि वह पूरी गंभीरता के साथ चुनाव डियूटी करें। उन्होंने कहा कि चुनाव के इस विशाल कार्य को बिना किसी बाधा के पूरा करने के लिए हम सभी को पूरी गंभीरता के साथ अपना कर्तव्य निभाना चाहिए ताकि पूरी प्रक्रिया उचित ढंग से संपन्न हो सके। इस दौरान जिला चुनाव अधिकारी ने चुनाव कर्मियों को अपनी डियूटी उचित ढंग से करने के सुझाव दिए, वही मतदान पोलिंग स्टाफ को उनकी डियूटी, ईवीएम, वीवीपीएटी मशीनों की कार्यप्रणाली के रख-रखाव के इलावा चुनाव प्रक्रिया से जुड़े अन्य महत्वपूर्ण पहलुओं की भी जानकारी दी। उन्होंने कहा कि सभी को अपने कर्तव्यों और दायित्वों के बारे में पहले से ही पूरी तरह से अवगत होना चाहिए ताकि चुनाव के महत्वपूर्ण कार्य को सुचारू ढंग से संचालित किया जा सके। डिप्टी कमिश्नर ने ए.पी.जे. कालेज में चुनाव स्टाफ की चल रही रिहर्सल का भी जायजा लिया। बता दे कि आम चुनाव के मद्देनजर शनिवार को जिले के 10 विभिन्न स्थानों पर चुनाव स्टाफ की रिहर्सल करवाई गई , जिसमें सरकारी सीनियर सकैंडरी स्कूल (लड़कियां) फिल्लौर, गुरु नानक नैशनल कालेज (लडके) नकोदर, सरकारी कालेज, खालसा कालेज फार वुमेन, एच.एम.वी. कॉलेज, दोआबा कालेज, डी.ए.वी. इंजीनियरिंग और प्रौद्योगिकी संस्थान, गवर्नमेंट माडल सीनियर सकैंडरी स्कूल लाडोवली रोड, ए.पी.जे. कॉलेज और के.एम.वी. संस्कृति स्कूल शामिल है। [metaslider id=25498]