Skip to content

भारत सरकार ने 14 मैसेजिंग एप्स को किया बैन , आतंकियों द्वारा किये जा रहे थे इस्तेमाल

Government of India banned 14 messaging apps, were being used by terrorists
Government of India banned 14 messaging apps, were being used by terrorists
Share Facebook X WhatsApp Telegram Email
View in ePaper
नई दिल्ली : खबर है कि भारत सरकार ने आतंकियों द्वारा भारत में इस्तेमाल किए जा रहे 14 मोबाइल एप्स को बैन कर दिया है। बता दे सरकार ने जिन 14 मोबाइल एप को बैन किया है, वे सभी मल्टीमीडिया मैसेजिंग एप्स हैं। प्राप्त जानकारी अनुसार इन एप्स का इस्तेमाल पाकिस्तानी आतंकी जम्मू-कश्मीर में अपने आतंक को अंजाम देने में कर रहे थे। इन एप्स पर लगा बैन Crypviser Enigma Safeswiss Wickrme Mediafire Briar BChat Nandbox Conion IMO Element Second line Zangi Threema इनमें से सबसे पोपुलर एप IMO है। इसका इस्तेमाल लंबे समय से भारतीय यूजर्स भी कर रहे हैं। आप में से कई लोगों को पता ही होगा कि जब व्हाट्सएप का वीडियो कॉल इतना एडवांस नहीं हुआ था, तब से पूरा देश IMO एप का इस्तेमाल कर रहा है। IMO में भी व्हाट्सएप की तरह स्टीकर्स और कॉलिंग की सुविधा है। आपको बता दे आमतौर पर साइबर चोर और आतंकी ऐसे एप्स का इस्तेमाल करते हैं जो कम लोकप्रिय होते हैं। ऐसे में इन एप्स के बारे में सरकार को जल्दी जानकारी नहीं मिल पाती। इसके अलावा आतंकी डार्क नेट के जरिए भी चैटिंग करते हैं। ऐसे में उन्हें ट्रैक करना काफी मुश्किल होता है। [metaslider id=25498]