CM भगवंत मान का इंडस्ट्री के लिए बड़ा ऐलान, लिया ऐतिहासिक फैसला
Latest News Alerts
Choose News Alerts
चंडीगढ़ : पंजाब के सी.एम. भगवंत मान ने इंडस्ट्री के लिए अहम ऐलान किया है। उन्होंने इंडस्ट्री के लिए कलर कोडिंग की शुरूआत की है। मुख्यमंत्री भगवंत मान ने कहा है कि उद्योगपति केवल जमीन देख लें। रजिस्ट्री के लिए हरे रंग का स्टांप पेपर लगाना होगा जिसमें सीएलयू, प्रदूषण, फायर आदि की सभी प्रकार की फीसें शामिल होंगे और जब भी कभी कोई इंस्पेक्टर इंस्पेक्शन करने आएगा तो उसे यह दिखा दें। इस स्टांप को दिखाने के बाद उनका काम आसान हो जाएगा। उन्होंने कहा कि इस फैसले से इंडस्ट्री के लोगों को आ रही दिक्कतों का सामना नहीं करना पड़ेगा। दफ्तरों के चक्कर नहीं लगाने पड़ेंगे।
मुख्यमंत्री भगवंत मान ने आज अपने एक वीडियो मैसेज के जरिए कहा है कि ऐसा करने वाला पंजाब देश का पहला राज्य हो गया है जहां स्टांप पेपर के रंग से ही पता चल जाएगा कि सभी प्रकार की फीस दी हुई है कि नहीं। उन्होंने कहा कि किसी ने अगर फैक्ट्री लगानी है तो उद्योगपति केवल पंजाब निवेश के पोर्टल पर बता दें कि उन्होंने कौन सी जमीन पर इंडस्ट्री लगानी है। हमारी सीएलयू की टीम दस दिन में अपनी रिपोर्ट देगी। उन्होंने कहा कि जो इंडस्ट्री सिंगल विडो सिस्टम चाहते थे, उनकी यह बड़ी मांग पूरी हुई है।
[metaslider id=25498]