CM भगवंत मान ने रिश्वत मामले में पूर्व मुख्यमंत्री चन्नी और उनके भतीजे का किया बड़ा खुलासा
Latest News Alerts
Choose News Alerts
चंडीगढ़ : CM मान ने पूर्व CM चन्नी को आज 31 मई तक का अल्टीमेटम दिया था जो खत्म हो गया है। CM मान ने चन्नी पर खिलाड़ी को नौकरी देने के नाम पर 2 करोड़ मांगने के मामले में 31 मई तक का समय दिया था। उन्होंने कहा था कि वह अपने भतीजे से बात करके खुद ही सारी जानकारी जनता के समाने रखें अगर ऐसा नहीं हुआ तो वह खुद खिलाड़ी को पेश कर पंजाब की जनता के सामने सारा सच लाएंगे।जिसके बाद आज वह खुद क्रिकेट खिलाड़ी जसइंदर सिंह ( Kings 11 पंजाब) को मीडिया के सामने लेकर आए।Â
CM मान ने बताया कि जसइंदर सिंह खिलाड़ी का नाम है। जिससे नौकरी दिलवाने के लिए रिश्वत मांगी गई है। जसइंदर किंग्स इलेवन पंजाब का खिलाड़ी है। प्लेइंग इलेवन में उसका नाम नहीं आया। जिसमें उन्होंने इस मामले को लेकर पूर्व CM चन्नी के भतीजे के खिलाफ सबूत भी पेश किये है। CM मान ने जसइंदर सिंह का रिकॉर्ड भी पेश किया। जिसके बाद रिश्वत का खुलासा हुआ।Â
[metaslider id=25498]