Skip to content

मुख्यमंत्री भगवंत मान ने जालंधर वासियों को दी बड़ी सौगात

Chief Minister Bhagwant Mann gave a big gift to the people of Jalandhar
Chief Minister Bhagwant Mann gave a big gift to the people of Jalandhar
Share Facebook X WhatsApp Telegram Email
View in ePaper
जालंधर : पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने जालंधर वासियों को बड़ी सौगात दी है। आज जालंधर में हुई पंजाब कैबिनेट मीटिंग के बाद मुख्यमंत्री ने कई फैसलों पर मोहर लगाई। कैबिनेट मीटिंग के बाद मुख्यमंत्री ने प्रेस कांफ्रैंस करते हुए जालंधर उपचुनाव में मिली ऐतिहासिक जीत जालंधर के लोगों का धन्यावाद किया।मुख्यमंत्री ने कहा कि जालंधर के लोगों ने हमारा हौंसला बढ़ाया है, जिले को स्मार्ट सिटी बनाने के लिए केंद्र सरकार से और फंड लेकर आएंगे।अभी तक सुशील रिंकू ने बतौर MP शपथ उठाई नहीं है और राज्य सरकार द्वारा जालंधर शहर को चमकाने के लिए 95 करोड़ 16 लाख रुपए नगर निगम को जारी कर दिए गए है। वहीं जालंधर से होशियारपुर के जरिए हिमाचल को जोड़ने वाली आदमपुर सड़क का निर्माण शुरू करवाने लगे है, जो सितंबर से पहले बनकर तैयार होगी। कैबिनेट मीटिंग में ये बड़े फैसले लिए गए :- कैबिनेट मीटिंग में आबाकारी विभाग में 18 नई पोस्ट बनाने में मंजूरी रैवेन्यू पटवारी का ट्रेनिंग पीरियड डेढ़ साल से एक साल किया गया, ट्रेनिंग का समय भी सर्विस में जोड़ा जाएगा। 497 सफाई सेवकों की सेवा एक साल के लिए बढ़ाई गई GADVASU का अध्यापकों को UGC के स्केल पर वेतन मिलेगा मानसा के गोबिंदपुरा में सोलर प्लांट को मंजूरी गोराया-जंडियाला सड़क बनाएंगे जल्द   [metaslider id=25498]