पंजाब स्कूल शिक्षा विभाग के अध्यापकों के लिए AAP सरकार का बड़ा फैसला
Latest News Alerts
Choose News Alerts
चंडीगढ़ : पंजाब स्कूल शिक्षा विभाग ने जिला स्तर पर शिक्षकों के तबादले के आदेश ऑनलाइन जारी कर दिए हैं। इस बात की जानकारी शिक्षा मंत्री हरजोत सिंह बैंस ने सोशल मीडिया पर दी है। प्रदेश में 17 से 19 मई तक कुल 5172 शिक्षकों ने जिले के भीतर ट्रांसफर करवाने के लिए ऑनलाइन आवेदन किया था। अनुरोध करने वाले कुल 5172 शिक्षकों में से 2651 शिक्षकों के ट्रांसफर के आदेश जारी कर दिए गए हैं। ये सभी शिक्षक वे हैं जिन्हें जिले के अंतर्गत आने वाले स्कूलों में खाली पड़े पदों पर ट्रांसफर किया गया है।
[metaslider id=25498]