9 साल का बच्चा गिरा 200 फीट गहरे बोरवेल में , 6 घंटे के रेस्क्यू ऑपरेशन के बाद सुरक्षित निकाला गया बाहर
Latest News Alerts
Choose News Alerts
जयपुर : खबर है कि जयपुर में शनिवार सुबह 7 बजे 9 साल का बच्चा अक्षित 200 फीट गहरे बोरवेल में गिर गया। वह बोरवेल में करीब 70 फीट की गहराई में फंसा हुआ था। इसके बाद 6 घंटे के रेस्क्यू ऑपरेशन के बाद उसे सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया है।
बता दे सिविल डिफेंस और NDRF की टीम ने लोहे के जाल की मदद से उसे बाहर निकाला। यह जाल अक्षित की पीठ के पास से होता हुआ नीचे जाकर खुल गया। यह ऐसा जाल है जिस पर अक्षित बैठ सकता था या फिर वह अपने दोनों पैर उस पर रख सकता था। मिली जानकारी अनुसार बाहर निकालकर अक्षित को अस्पताल भेजा गया, जहां उसकी हालत खतरे से बाहर है।
घटना जयपुर के जोबनेर थाना क्षेत्र की है। बताया जा रहा है 9 साल का अक्षित उर्फ लक्की गर्मियों की छुटि्टयों में अपने मामा के यहां आया हुआ था। वहीँ भोजपुरा कलां में मामा के घर के पास ही खेत में बोरवेल बना हुआ था।
सुबह उठने के बाद वह खेलते-खेलते बोरवेल के पास चला गया। अचानक उसका पैर फिसला और वह बोरवेल में 70 फीट की गहराई में फंस गया। घरवालों को काफी देर तक अक्षित नहीं दिखा तो उसे ढूंढना शुरू किया। इस बीच बोरवेल से कुछ हलचल हुई। अक्षित की आवाज आ रही थी। तब घरवालों को हादसे का पता चला। उन्होंने फौरन प्रशासन को इसकी जानकारी दी।
[metaslider id=25498]