Skip to content

सुखबीर बादल बोले- भगवंत मान झूठ बोलना बंद करें, गेहूं के नुकसान की नहीं हुई गिरदावरी

Sukhbir Badal said- Bhagwant Mann should stop lying, there was no Girdawari for loss of wheat
Sukhbir Badal said- Bhagwant Mann should stop lying, there was no Girdawari for loss of wheat
Share Facebook X WhatsApp Telegram Email
View in ePaper
जालंधर : आज जालंधर में शिरोमणि अकाली दल के प्रमुख सुखबीर बादल ने नेताओं और कार्यकर्ताओं के साथ मीटिंग की। वहीँ पत्रकारों को संबोधित करते हुए बादल ने मुख्यमंत्री भगवंत मान पर आरोप लगाया कि वह हर बात पर झूठ बोलते हैं। बादल बोले राज्य में बेमौसमी बरसात-ओलावृष्टि के कारण गेहूं की फसल खराब हो गई लेकिन अभी तक कहीं गिरदावरी नहीं हुई है। बादल बोले यदि हफ्ते के अंदर गिरदावरी न हुई तो किसान मजबूरी में अगली फसल की तैयारी के लिए खेतों में बुआई कर देंगे। सरकार शायद इसी का इंतजार कर रही है ताकि उसे मुआवजा न देना पड़े। मुख्यमंत्री ने पिछले साल भी कपास और धान की फसल खराब होने पर भी मुआवजे की घोषणा की थी लेकिन एक पैसा नहीं मिला। बादल ने पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान को सलाह दी है कि वह अब झूठ बोलना बंद कर दें। बादल ने कहा कि उन्होंने पंजाब के इतिहास में भगवंत मान जैसा लापरवाह मुख्यमंत्री नहीं देखा। उन्होंने कहा जहां-जहां केजरीवाल जाता है भगवंत मान उनके साथ हर कहीं पहुंच जाते हैं। पंजाब में किसानों की गेहूं की फसल तबाह हो गई और सूबे का मुख्यमंत्री भगवंत मान केजरीवाल के साथ आसाम में घूम रहा है। [metaslider id=25498]