Skip to content

जालंधर लोकसभा उपचुनाव शिअद और बसपा मिलकर लड़ेंगे

SAD and BSP will fight together in Jalandhar Lok Sabha bypoll
SAD and BSP will fight together in Jalandhar Lok Sabha bypoll
Share Facebook X WhatsApp Telegram Email
View in ePaper
चंडीगढ़ : खबर है कि जालंधर लोकसभा उपचुनाव शिअद और बसपा मिलकर लड़ेंगे। ये फैसला शिअद की कोर कमेटी की मीटिंग में लिया गया है। शिरोमणि अकाली दल के अध्यक्ष सुखबीर सिंह बादल के नेतृत्व में बीती 1 अप्रैल को जालंधर लोकसभा उपचुनाव के संबंध में चंडीगढ़ स्थित पार्टी मुख्यालय में मीटिंग की गई। इसी दौरान शिअद-बसपा के मिलकर लोकसभा चुनाव लड़ने का फैसला लिया गया। वहीँ शिअद-बसपा तालमेल कमेटी की मीटिंग भी जल्द की जाएगी। इसमें चुनाव संबंधी अगली रणनीति पर विचार विमर्श किया जाएगा। जालंधर लोकसभा चुनाव के लिए पार्टी उम्मीदवार के चयन का अधिकार शिअद अध्यक्ष सुखबीर सिंह बादल को ही दिया गया है।चुनाव के लिए पार्टी नेताओं ने वर्करों की ड्यूटी भी लगा दी है। [metaslider id=25498]