Skip to content

पंजाब के CM भगवंत मान ने कीरतपुर टोल प्लाजा किया फ्री

Punjab CM Bhagwant Mann made Kiratpur toll plaza free
Punjab CM Bhagwant Mann made Kiratpur toll plaza free
Share Facebook X WhatsApp Telegram Email
View in ePaper
पंजाब : पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान द्वारा राज्य सरकार के टोल प्लाजा को बंद करने का छेड़ा गया अभियान लगातार जारी है। आज इसी कड़ी में CM मान ने कीरतपुर साहिब में आनंदपुर साहिब-ऊना रोड पर टोल प्लाजा को फ्री कर दिया। मुख्यमंत्री ने कहा कि इस टोल प्लाजा के बंद होने से अब प्रतिदिन लोगों के एक दिन में 10 लाख 12 हजार रुपए बचेंगे। मुख्यमंत्री ने कहा पहले सरकार 7 टोल प्लाजा बंद कर चुकी है। कीरतपुर साहिब आठवां टोल प्लाजा है, जिसे फ्री कर दिया है। उन्होंने कहा कि यह एक्सपायरी डेट पर बंद नहीं किए बल्कि पहले ही बंद कर दिए। यह काम पहले वाली सरकारें भी कर सकती थीं, लेकिन उनकी नीयत साफ नहीं थी। [metaslider id=25498]