Skip to content

नवजोत सिंह सिद्धू जेल से हुए रिहा , 317 दिन बाद आये पटियाला जेल से बाहर

Navjot Singh Sidhu released from jail, came out of Patiala jail after 317 days
Navjot Singh Sidhu released from jail, came out of Patiala jail after 317 days
Share Facebook X WhatsApp Telegram Email
View in ePaper
पटियाला : खबर है कि पंजाब कांग्रेस के पूर्व प्रधान नवजोत सिंह सिद्धू जेल से रिहा हो गए हैं। बता दे सिद्धू 317 दिन बाद पटियाला सेंट्रल जेल से बाहर आए हैं। उन्हें 1988 में पटियाला में हुए रोडरेज केस में एक साल कैद की सजा हुई थी। 19 मई 2022 को सुप्रीम कोर्ट ने उन्हें सजा सुनाई थी। सिद्धू जब जेल से बाहर आए तो अपने समर्थकों का अभिवादन किया। इस दौरान सिद्धू के समर्थकों की भीड़ देखने को मिली। उन्होंने राहुल गांधी को क्रांतिकारी बताया। साथ ही पंजाब के CM भगवंत मान को अखबारी CM कहा। सिद्धू ने आरोप लगाया कि केंद्र सरकार कानून-व्यवस्था के बहाने पंजाब में राष्ट्रपति राज लगाने की कोशिश कर रही है। [metaslider id=25498]