Skip to content

नवजोत सिद्धू की पत्नी ने अपने बाल किए दान, पिछले महीने हुआ था कैंसर का ऑपरेशन

Navjot Sidhu's wife donated her hair, cancer surgery was done last month
Navjot Sidhu's wife donated her hair, cancer surgery was done last month
Share Facebook X WhatsApp Telegram Email
View in ePaper
अमृतसर : खबर है कि पंजाब प्रदेश कांग्रेस कमेटी के पूर्व अध्यक्ष नवजोत सिंह सिद्धू की पत्नी डॉ. नवजोत कौर ने अपने बाल दान करने के लिए कहा है। बता दे कि डॉ. नवजोत कौर ने बीते माह ही अपना कैंसर का ऑपरेशन करवाया है। उनका कैंसर दूसरे स्टेज पर था। कैंसर पीड़ित होने के बाद उन्होंने अन्य के दर्द को जाना है। उन्होंने अपने लंबे बालों को कटवा, उन्हें दान कर दिया। अपने बॉय कट की लुक को शेयर करते हुए उन्होंने लोगों को भी अपने बाल दान करने के लिए कहा, ताकि कोई जरूरतमंद कैंसर मरीज सस्ती विग प्राप्त कर सकें। डॉ. नवजोत कौर ने ट्विटर पर अपनी पोस्ट को शेयर करते हुए कहा- चीजों को नाले में फेंकना दूसरों के लिए बहुत मायने रखता है। मैंने अभी अपने लिए प्राकृतिक बालों की विग की कीमत के बारे में पूछताछ की, जिसकी मुझे दूसरी कीमोथेरेपी के बाद आवश्यकता होगी, लगभग 50,000 से 70,000 रुपए। इसलिए मैंने अपने बाल दान करने का फैसला किया क्योंकि अधिक दान का मतलब है सस्ती विग... [metaslider id=25498]