Skip to content

जालंधर में संतोख चौधरी के घर पहुंचे नवजोत सिद्धू , पूर्व सांसद के निधन पर जताया शोक

Navjot Sidhu reached Santokh Chowdhary's house in Jalandhar, condoled the death of former MP
Navjot Sidhu reached Santokh Chowdhary's house in Jalandhar, condoled the death of former MP
Share Facebook X WhatsApp Telegram Email
View in ePaper
जालंधर : बता दे कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष नवजोत सिंह सिद्धू शनिवार को जालंधर पहुंचे। यहां उन्होंने पूर्व सांसद संतोख चौधरी परिजनों से मुलाकात की। उन्होंने पूर्व सांसद के निधन पर शोक जताया। उनकी पत्नी और जालंधर लोकसभा क्षेत्र से कांग्रेस की प्रत्याशी कर्मजीत कौर और उनके विधायक बेटे विक्रमजीत चौधरी को सांत्वना दी। उन्होंने कांग्रेस उम्मीदवार कर्मजीत कौर और उनके बेटे के साथ उपचुनाव को लेकर बातचीत भी की। इसके बाद सिद्धू ने पत्रकारों को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि राज्य में माफिया राज को खत्म करने का दंभ भरकर सत्ता में आई आम आदमी पार्टी के शासन में पूरी तरह से माफिया राज चल रहा है। राज्य में रेत से लेकर शराब माफिया पूरी तरह से हावी है। सिद्धू ने कहा कि भगवंत मान और अरविंद केजरीवाल ने कहा था कि वह सत्ता में आने के बाद महिलाओं के खाते में 1000 रुपए हर डालेंगे, ताकि महिलाएं अपना खर्च चला सकें। उन्होंने कहा कि महिलाएं केजरीवाल के 1000 रुपए का इंतजार कर रही हैं। उन्होंने कहा कि राज्य में जितनी भी योजनाएं लागू की जा रही हैं, उनका बजट एलोकेशन तक नहीं है। [metaslider id=25498]