Skip to content

जालंधर उप-चुनाव में अकाली दल उतारेगा उम्मीदवार

Akali Dal will field candidate in Jalandhar by-election
Akali Dal will field candidate in Jalandhar by-election
Share Facebook X WhatsApp Telegram Email
View in ePaper
जालंधर : जालंधर में आज शिरोमणि अकाली दल और बहुजन समाज पार्टी ने लोकसभा उप-चुनाव को लेकर बसपा के नकोदर रोड स्थित दफ्तर में बैठक की। बैठक में शिरोमणि अकाली दल के प्रधान सुखबीर बादल, बसपा पंजाब प्रधान जसवीर गढ़ी और दोनों दलों की तमाम लीडरशिप मौजूद थी। 2 घंटे तक चली इस बैठक में फैसला लिया गया कि चुनाव में अकाली दल प्रत्याशी उतारेगा । सुखबीर बादल ने बैठक में कहा कि यदि शिरोमणि अकाली दल और बहुजन समाज पार्टी तय कर लें तो जालंधर में गठबंधन के उम्मीदवार को कोई नहीं हरा सकता। उन्होंने कहा पंजाब में गठबंधन इतिहास रचेगा। पत्रकारों को संबोधित करते हुए सुखबीर बादल ने कहा कि बैठक में जो तय हुआ है, उसके अनुसार शिरोमणि अकाली दल शीघ्र ही गठबंधन की तरफ से अपना प्रत्याशी घोषित करेगा। [metaslider id=25498]