Skip to content

पुंछ में हुए आतंकी हमले में पंजाब के चार जवान शहीद, सीएम भगवंत मान ने जताया शोक

Four Punjab soldiers martyred in the terrorist attack in Poonch, CM Bhagwant Mann expressed grief
Four Punjab soldiers martyred in the terrorist attack in Poonch, CM Bhagwant Mann expressed grief
Share Facebook X WhatsApp Telegram Email
View in ePaper
जम्मू /कश्मीर : आपको बता दे जम्मू कश्मीर में गुरुवार को हुए आतंकी हमले में शहीद हुए पांच जवानों में से चार पंजाब के हैं। शहीद हुए जवानों में मनदीप सिंह निवासी गांव-चकोइयां कलां लुधियाना, हरिकृशन सिंह निवासी तलवंडी भारथ गुरदासपुर, कुलवंत सिंह निवासी चडिक मोगा और सेवक सिंह बाघा बठिंडा शामिल हैं। पंजाब के सीएम भगवंत मान ने जवानों की शहादत पर शोक जताया। इसके साथ ही उन्होंने शहीद चारों जवानों के परिवारों को एक-एक करोड़ रुपये की अनुग्रह राशि देने की घोषणा भी की। इसके अलावा पंजाब के राज्यपाल और चंडीगढ़ के प्रशासक बनवारीलाल पुरोहित ने जम्मू-कश्मीर में आतंकी हमले में शहीद हुए जवानों के निधन पर गहरा दुख व्यक्त किया है। बता दे पुंछ जिले के भाटादूड़ियां इलाके में सैन्य वाहन पर आतंकी हमले में पांच जवान शहीद हो गए। आतंकियों के हमले से वाहन में आग लग गई। जवान आग में झुलस गए। एक जवान गंभीर रूप से घायल है, जिसे एयरलिफ्ट कर इलाज के लिए सैन्य अस्पताल भेजा गया है। [metaslider id=25498]