Skip to content

बड़ी खबर : बठिंडा मिलिट्री स्टेशन में ताबड़तोड़ फायरिंग, 4 जवानों की मौत

Fierce firing at Bathinda Military Station
Fierce firing at Bathinda Military Station
Share Facebook X WhatsApp Telegram Email
View in ePaper
बठिंडा : पंजाब के बठिंडा से बड़ी खबर है कि यंहा मिलिट्री स्टेशन में सुबह फायरिंग हुई जिसमे सेना के 4 जवानों की मौत हो गई है। प्राप्त जानकारी अनुसार ये जवान 80 मीडियम रेजिमेंट के थे और ऑफिसर्स मेस में गार्ड ड्यूटी पर तैनात थे। आर्मी ने कहा कि फायरिंग सुबह 4:35 बजे हुई। पुलिस और सेना की टीमें मिलकर इसकी जांच कर रही हैं। मिली जानकारी अनुसार एक संदिग्ध को हिरासत में लिया गया है। उससे पूछताछ की जा रही है। सेना ने कहा कि जाँच में 2 दिन पहले यूनिट के गार्ड रूम से इंसास राइफल और गोलियां गायब होने का एंगल भी शामिल है। वहीँ पुलिस और आर्मी को इस राइफल का घटना में इस्तेमाल होने का शक है। फायरिंग के बाद मिलिट्री स्टेशन को सील कर दिया गया है और लोगों के आने-जाने पर रोक लगा दी गई है। आर्मी एरिया में सर्च ऑपरेशन चल रहा है। [metaslider id=25498]