बड़ी खबर : जम्मू-कश्मीर के पुंछ में सेना के ट्रक में लगी आग , 4 जवानों की मौत की आशंका
Latest News Alerts
Choose News Alerts
जम्मू /कश्मीर : बड़ी खबर मिल रही है कि जम्मू-कश्मीर के पुंछ में जंगल के पास सेना के एक ट्रक में आग लग गई। बताया जा रहा है इस हादसे में कई जवानों के शहीद होने की आशंका है। सूत्रों से आई जानकारी अनुसार इस हादसे में 3-4 जवान मारे गए हैं।
फिलहाल अभी शुरुआती जांच में सामने आया है कि बिजली गिरने से ट्रक में आग लगी है। वहीं सेना के ट्रक पर ग्रेनेड से हमले का शक भी जताया गया है। सेना के सूत्रों का कहना है कि आग लगने की तीन वजह सामने आई हैं- ब्लास्ट, ग्रेनेड अटैक और बिजली गिरना। जिस जगह पर हादसा हुआ है, वहां भारी बारिश भी हो रही है। सेना सभी एंगल की जांच कराएगी।
जहां हादसा हुआ, वो इलाका पुंछ से 90 किलोमीटर दूर है। सेना के ट्रक में आग लगने की जानकारी मिलते ही स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे और आग पर काबू करने का प्रयास किया।
[metaslider id=25498]