Skip to content

बड़ी खबर : अमृतपाल सिंह का सबसे करीबी साथी पपलप्रीत गिरफ्तार

Big news: Amritpal Singh's closest associate Papalpreet arrested
Big news: Amritpal Singh's closest associate Papalpreet arrested
Share Facebook X WhatsApp Telegram Email
View in ePaper
अमृतसर : बड़ी खबर है कि वारिस पंजाब दे के चीफ खालिस्तान समर्थक अमृतपाल सिंह के सबसे करीबी साथी पपलप्रीत को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। उसे अमृतसर के कत्थूनंगल से पकड़ा गया है। IG सुखचैन सिंह गिल ने बताया कि पपलप्रीत पर NSA लगाया गया है। उसे डिब्रूगढ़ जेल भेजा जाएगा। उस पर पहले से 6 केस दर्ज हैं। पुलिस सूत्रों के मुताबिक, वह अमृतसर में अपने गांव आकर सरेंडर करना चाहता था, लेकिन उससे पहले ही पंजाब पुलिस और काउंटर इंटेलिजेंस ने जॉइंट ऑपरेशन कर उसे पकड़ लिया। बता दे पपलप्रीत 18 मार्च को अमृतपाल के साथ ही फरार हुआ था। इसके बाद वह साए की तरह उसके साथ चल रहा था। पपलप्रीत और अमृतपाल फरारी के बाद हर बार साथ नजर आए। इनकी पटियाला, कुरुक्षेत्र और दिल्ली में एक साथ होने की CCTV फुटेज सामने आई थी। इसके अलावा दोनों की एनर्जी ड्रिंक पीते की भी सेल्फी वायरल हुई थी। [metaslider id=25498]