BIG BREAKING : खालिस्तान समर्थक अमृतपाल सिंह पंजाब के मोगा से गिरफ्तार
Latest News Alerts
Choose News Alerts
मोगा : बड़ी खबर मिल रही है कि भगोड़ा चल रहे अमृतपाल सिंह को शनिवार देर रात पंजाब पुलिस ने मोगा से गिरफ्तार कर लिया। सूत्रों के मुताबिक, अमृतपाल को मोगा के रोडे गांव में एक गुरुद्वारे से गिरफ्तार किया गया। पंजाब पुलिस के सूत्रों के अनुसार अब अमृतपाल को असम की डिब्रूगढ़ जेल ले जाया जाएगा। अमृतपाल पर एनएसए के तहत केस दर्ज है। बता दे अमृतपाल पिछले 36 दिनों से फरार था। अमृतपाल ने अपने एक समर्थक की रिहाई के लिए 23 फरवरी को पंजाब के अजनाला थाने पर हमला किया था। इस घटना के बाद से ही पुलिस उसकी तलाश कर रही थी।
[metaslider id=25498]