भारत में खुला APPLE का पहला स्टोर, CEO टिम कुक ने किया ग्राहकों का स्वागत
Latest News Alerts
Choose News Alerts
नई दिल्ली : खबर है कि आईफोन निर्माता एपल ने मंगलवार को भारत में अपने पहले एपल स्टोर की शुरुआत कर दी है। बता दे एपल के सीईओ टिम कुक ने मुंबई के बांद्रा कुर्ला कॉम्प्लेक्स में भारत के पहले एपल स्टोर का उद्घाटन किया। सीईओ टिम कुक ने उद्घाटन करते हुए भारत में एपल के पहले रिटेल स्टोर ने ग्राहकों के लिए दरवाजे खोले। यह स्टोर 20,000 वर्ग फुट क्षेत्र में फैला हुआ है। एपल स्टोर का डिजाइन काफी शानदार और एनर्जी-एफिशिएंट है। एपल स्टोर को रिन्यूएबल एनर्जी के हिसाब से डिजाइन किया गया है। यानी यह पूरी तरह से रिन्यूएबल एनर्जी पर चलता है। स्टोर में न के बराबर लाइट का इस्तेमाल किया गया है।
[metaslider id=25498]