अमृतपाल सिंह असम की डिब्रूगढ़ जेल में शिफ्ट
Latest News Alerts
Choose News Alerts
पंजाब : बता दे कि वारिस पंजाब दे के प्रमुख अमृतपाल सिंह को पंजाब पुलिस ने 36 दिन के बाद मोगा जिले में रोडे गांव के गुरुद्वारे से रविवार सुबह गिरफ्तार कर लिया। इसके बाद पंजाब पुलिस उसे बठिंडा के एयरफोर्स स्टेशन ले गई। जहाँ से उसे असम ले जाया गया। दोपहर करीब पौने 4 बजे पंजाब पुलिस ने अमृतपाल को डिब्रूगढ़ जेल अथॉरिटी के हवाले कर दिया।
उधर अमृतपाल की गिरफ्तारी के बाद मोगा जिले में तनाव को देखते हुए रोडे गांव में SSP ने फ्लैग मार्च निकाला। बता दे जिस रोडे गांव से अमृतपाल को पकड़ा गया, वहीं जरनैल सिंह भिंडरांवाला का जन्म हुआ था। वारिस पंजाब दे का प्रमुख बनने के दौरान यहीं पर अमृतपाल की दस्तारबंदी हुई थी।
[metaslider id=25498]