1 जुलाई से शुरू होगी अमरनाथ यात्रा , सुरक्षा के कड़े इंतजाम
Latest News Alerts
Choose News Alerts
जम्मू : शिव भगतों के लिए अहम खबर आई है। मिली जानकारी अनुसार अमरनाथ यात्रा इस साल 1 जुलाई से शुरू होगी। जानकारी मुताबिक पहला जत्था 30 जून को जम्मू से रवाना किया जाएगा। यात्रा इस बार 31 अगस्त तक चलेगी। 62 दिनों की यात्रा को लेकर सुरक्षा व्यवस्था भी सरकार मजबूत करने में जुट चुकी है। वहीँ 17 अप्रैल से ऑफलाइन और ऑनलाइन मोड के माध्यम से रजिस्ट्रेशन शुरू होगा।
वहीँ जम्मू कश्मीर के एलजी मनोज सिन्हा ने कहा है कि यात्रा को सुगम और आसान बनाने के लिए सरकार सभी प्रकार के इंतजाम कर रही है। प्रदेश में आने वाले सभी श्रद्धालुओं को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं समेत अन्य सुविधाएं उपलब्ध करवाई जाएंगी। तीर्थयात्रा शुरू होने से पहले दूरसंचार सेवाओं को और बेहतर तरीके से संचालित किया जाएगा।
[metaslider id=25498]