Skip to content

फिरोजपुर में भयानक हादसा , मां बाप के सामने कार में लगी आग से 4 साल की बच्ची जिंदा जली

Terrible accident in Ferozepur, 4 year old girl burnt alive due to car fire in front of parents
Terrible accident in Ferozepur, 4 year old girl burnt alive due to car fire in front of parents
Share Facebook X WhatsApp Telegram Email
View in ePaper
फ़िरोज़पुर : पंजाब के फिरोजपुर से भयानक हादसे की खबर है। जानकारी मिली है यहाँ एक स्विफ्ट कार में तकनीकी खराबी के कारण अचानक आग लग गई। आग इतनी तेजी से फैली कि पूरी कार जलकर राख हो गई। इस हादसे में कार की आगे वाली सीट पर बैठी 4 वर्ष की मासूम बच्ची जिंदा जल गई। बताया जा रहा है कार का दरवाजा जाम हो जाने से बच्ची तनवीर कार में जिंदा जल गई। बता दे माता-पिता के सामने बच्ची आग की लपटों में चीखती चिल्लाती रही। मासूम को बचाने की काफी लोगों ने भी कोशिश की लेकिन बच्ची को बचाया नहीं जा सका। बताया जा रहा है कि गुरजीत सिंह निवासी गांव कलेर कलां जिला फरीदकोट पत्नी, तीन बेटियों और एक पुत्र के साथ स्विफ्ट कार में धर्मकोट जा रहे थे। रास्ते में ये हादसा हो गया। बता दे आग लगने के बाद अफरा तफरी में पत्नी दो बेटियों और बेटे के साथ कार से बाहर आ गई, लेकिन आगे वाली सीट पर बैठी तनवीर को बाहर नहीं निकाल पाए। सूचना मिलने पर पुलिस पहुंची और जांच शुरू की। [metaslider id=25498]