Skip to content

सांसद किरण खेर के बिगड़े बोल, मुझे एक भी बंदा वोट ना डाले तो उन्हें जाकर ....... ?

Spoiled words of MP Kirron Kher, if even a single person does not vote for me then go to him.......?
Spoiled words of MP Kirron Kher, if even a single person does not vote for me then go to him.......?
Share Facebook X WhatsApp Telegram Email
View in ePaper
चंडीगढ़ : खबर है कि चंडीगढ़ की सांसद और भाजपा नेता किरण खेर ने एक विवादित बयान दिया है जिसकी वजह से वे सुर्खियों में आ गई हैं. बता दे वह बुधवार को शहर के रामदरबार कॉलोनी में बने एक कम्युनिटी सेंटर के उद्घाटन समारोह में पहुंचीं थीं. भाजपा सांसद ने कहा, ‘हल्लोमाजरा के दीप कॉम्प्लेक्स की पूरी सड़क बनवाई, वहां पानी भर जाता था. अब दीप कॉम्लेक्स का एक भी बन्दा मुझे वोट न डाले, तो बड़ी लानत की बात है, उसे जाकर छित्तर फेरने चाहिए, इतने पैसे देकर मैंने उनका काम किया है.’ भाजपा सांसद ने जैसे ही छित्तर फेरने वाली बात कही, वहां मौजूद लोग भी हंसने लगे. इस समारोह में सांसद खेर के साथ शहर के महापौर (मेयर) अनूप गुप्ता और आयुक्त अनिंदिता मित्रा भी मौजूद थीं. [metaslider id=25498]