Skip to content

पंजाब की AAP सरकार के मंत्री के बयान पर भड़के सिद्धू मूसेवाला के पिता

Sidhu Musewala's death anniversary tomorrow: Father appeals to reach as many people as possible
Sidhu Musewala's death anniversary tomorrow: Father appeals to reach as many people as possible
Share Facebook X WhatsApp Telegram Email
View in ePaper
अमृतसर : पंजाब में AAP पार्टी के कैबिनेट मिनिस्टर अमन अरोड़ा के सिंगर सिद्धू मूसेवाला की हत्या पर दिए बयान के पर सिद्धू के पिता बलकौर सिंह को दुख पहुंचा है। दरअसल, अमन अरोड़ा ने पंजाब विधानसभा के दौरान कह दिया कि सिद्धू मूसेवाला के बारे में परिवार गलत जानकारियां दे रहा है। सिद्धू मूसेवाला की सिक्योरिटी कम की गई थी। घटना के दिन वह अपने दो गनमैन भी साथ नहीं लेकर गए थे। मंत्री का ये बयान सुनने के बाद अब सिद्धू मूसेवाला कि पिता बलकौर सिंह ने दुख जाहिर किया है। उन्होंने कहा कि मंत्री अमन अरोड़ा की तरफ से बोले गए शब्दों ने दुख पहुंचाया है। उन्होंने कहा कि जिस तन लागे, उस तन जाने, कौन जाने पीड़ पराई। उन्होंने कहा सरकार का कसूर छिपाने के लिए मंत्री अरोड़ा उनका कसूर निकाल रहे हैं। पिता बलकौर सिंह ने कहा कि वह गलती मानते हैं। उन्होंने ढील बरती और अपना बच्चा गंवा लिया, लेकिन जो आपने किया, उसके लिए क्या सजा ली सरकार ने। किस अफसर पर कार्रवाई की गई। [metaslider id=25498]