Ramban Landslide : जम्मू-कश्मीर नैशनल हाईवे पर लैंडस्लाइड, एक की मौत
Latest News Alerts
Choose News Alerts
जम्मू-कश्मीर : खबर है कि जम्मू-कश्मीर के रामबन में लैंडस्लाइड हुआ है जिसमें एक की मौत की खबर है। प्राप्त जानकारी अनुसार रामबन के पास सेरी में हुए भूस्खलन में एक युवक की मौत हो गई जबकि 6 अन्य घायल हो गए हैं। अधिकारियों ने बताया कि बचाव अभियान चल रहा है और राजमार्ग के दोनों ओर वाहनों की आवाजाही रोक दी गयी है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (रामबन) मोहिता शर्मा ने बताया कि रामबन शहर के पास सेरी गांव के समीप 270 किलोमीटर लंबे राजमार्ग पर भारी भूस्खलन हुआ, जिससे सात लोग घायल हो गए।घायलों में से एक सुरजीत सिंह की मौत हो गयी। अन्य घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया।Â
[metaslider id=25498]