पंजाब : कनाडा जाने वाले लोगों के लिए खुशखबरी , अमृतसर से कनाडा जाने वाली फ्लाइट इस दिन से होने जा रही शुरू
Latest News Alerts
Choose News Alerts
अमृतसर : कनाडा जाने वाले लोगों के लिए एक खुशी की खबर है। मिली जानकारी के अनुसार अमृतसर से कनाडा जाने वाली फ्लाइट 6 अप्रैल को शुरू होने जा रही है। इससे कनाडा में बसे 10 लाख पंजाबियों को फायदा होगा। बताया जा रहा है कि यह फ्लाइट इटालियन नियोस एयरलाइंस द्वारा शुरू की जा रही है और यह मिलान हवाई अड्डे पर रुककर टोरंटो के पियरसन हवाई अड्डे पर जाएगी। यह फ्लाइट हर वीरवार को अमृतसर से 3.15 बजे रवाना होगी। उड़ान भरने के बाद फ्लाइट मिलान में 4 घंटे रुकेगी उसके बाद कनाडा के टोरंटो के पियरसन एयरपोर्ट पर पहुंचेगी।
बता दे कनाडा में लाखों की संख्या सिख बसे हुए हैं और उनकी मांग थी कि अमृतसर से उड़ान शुरू की जाए। पहले लोगों को कनाडा जाने के लिए दिल्ली से फ्लाइट लेनी पड़ती थी अब अमृतसर से फ्लाइट शुरू होने से लोगों को राहत की सांस मिलेगी।
[metaslider id=25498]