Skip to content

पंजाब में कृष्णा डायग्नोस्टिक ने आम आदमी क्लिनिक में फ्री टेस्ट सेवाएं देने से किया मना

Krishna Diagnostics refused to provide free test services at Aam Aadmi Clinic in Punjab
Krishna Diagnostics refused to provide free test services at Aam Aadmi Clinic in Punjab
Share Facebook X WhatsApp Telegram Email
View in ePaper
चंडीगढ़ : बड़ी खबर है कि पंजाब में चल रही 500 आम आदमी क्लिनिक्स में मुफ्त टेस्ट की सेवाएं देने वाली कृष्णा डायग्नोस्टिक्स ने क्लीनिक पर सेवाएं देने से मना कर दिया है। जिसके बाद से आम आदमी पार्टी विरोधी पार्टी के नेताओं व विधायकों के निशाने पर आ गई है। हेल्थ एंड फेमिली वेल्फेयर पंजाब डायरेक्टर की तरफ से पूरे पंजाब के सिविल सर्जनों को ऑर्डर भेज इसकी सूचना दे दी गई है। जिसमें साफ लिखा है कि आम आदमी क्लिनिक्स पर सेवाएं देने वाली कृष्णा डायग्नोस्टिक्स ने 16 फरवरी 2023 को खत लिख जानकार दे दी थी कि 1 मार्च 2023 से वे आम आदमी क्लिनिक्स और अन्य सिविल अस्पताल व कम्यूनिटी हेल्थ सेंटरों पर अपनी सेवाएं बंद कर रहे हैं। कृष्णा डायग्नोस्टिक्स के हाथ खींच लेने के बाद पंजाब में खुले आम आदमी क्लिनिक्स की वर्किंग पूरी तरह से प्रभावित हो जाएगी। सरकारी लैब में पहले से ही स्टाफ की कमी है और टेस्ट की गिनती अधिक है। [metaslider id=25498]