जालंधर : ट्रैफिक नियमों का उलंघन करने वालों के होंगे चालान - पुलिस कमिश्नर कुलदीप सिंह चहल
Latest News Alerts
Choose News Alerts
CP कुलदीप सिंह चहल ने पुलिस लाइन में ट्रैफिक मुलाजिमों के साथ की मीटिंगÂ
जालंधर: पुलिस कमिश्नर कुलदीप सिंह चहल ने पुलिस लाइन में ट्रैफिक थाने में तैनात सभी फील्ड के मुलाजिमों के साथ मीटिंग की। सी.पी. ने मुलाजिमों की समस्याएं सुनी और जल्द से जल्द हल करने का भरोसा दिया। इस मौके उन्होंने कहा कि ट्रैफिक नियमों को न मानने वाले लोगों के चालान किए जाएं। ज्यादा फोकस बिना हैल्मेट, वाहन चलाते समय मोबाइल का इस्तेमाल, रेड लाइट जंप, बिना सीट बैल्ट पर होना चाहिए क्योंकि इन नियमों का उल्लघंन करने का मतलब अपने व दूसरों लोगों की जान खतरे में डालना है।
सी.पी. ने कहा कि पटाखे चलाने वाले बुलेट मोटरसाईकल के नंबर नोट किए जाएं और उनके ज्यादा से ज्यादा चालान काटे जाएं। सी.पी. ने कहा कि प्रैशर हॉर्न वालों को भी न बक्शा जाए, वह भी सड़क हादसों का कारण बनते हैं। इसके अलावा सी.पी. ने आदेश दिए हैं कि शहर के चौराहों पर से भिखारियों को हटाने का ट्रैफिक पुलिस प्रबंध करे , क्योंकि वह रेड लाइट होने पर वाहन को घेरे खड़े रहते हैं जिस कारण जाम लगता है , इससे ट्रैफिक बिना किसी रुकावट चलता रहे।
उन्होंने कहा कि सारे ट्रैफिक मुलाजिम लोगों के साथ अच्छा व्यावहार करें और अगर किसी ने नियमों का उल्लघंन किया है तो प्यार से उसको समझा कर चालान काट दिया जाए।
[metaslider id=25498]