Skip to content

जालंधर नॉर्थ में AAP पार्टी ने शिरोमणि अकाली दल को दिया झटका , कुलदीप लुबाना आप पार्टी में शामिल

AAP party gives blow to Shiromani Akali Dal in Jalandhar North, Kuldeep Lubana joins AAP party
AAP party gives blow to Shiromani Akali Dal in Jalandhar North, Kuldeep Lubana joins AAP party
Share Facebook X WhatsApp Telegram Email
View in ePaper
जालंधर : जालंधर में आज आम आदमी पार्टी ने जालंधर नॉर्थ में शिरोमणि अकाली दल को तगड़ा झटका दिया है। नार्थ हल्के से शिरोमणि अकाली दल के प्रभारी कुलदीप लुबाना जिन्होंने तकड़ी निशान पर विधानसभा चुनाव लड़ा था ने पार्टी को बाय-बाय करते हुए झाड़ू थाम लिया है। कुलदीप लुबाना को आज आप पार्टी के दिनेश ढल्ल और सेंट्रल हलके के विधायक रमन अरोड़ा ने अपनी पार्टी में शामिल करवाया। वहीँ लुबाना के साथ उनके कई समर्थकों ने भी उनके साथ पार्टी बदल ली है। इस अवसर पर पंजाब मंडी बोर्ड के नवनियुक्त चेयरमैन हरचंद सिंह, विधायक इंदरजीत कौर मान, वेअरहाउस कार्पोरेशन की चेयरमैन राजविंदर कौर थियाड़ा, जालंधर कैंट के प्रभारी पूर्व ओलंपियन सुरिंदर सिंह सोढी और आप नेता अमृतपाल सिंह भी मौजूद थे। [metaslider id=25498]