Skip to content

जैकलीन फर्नांडीज और सोनू सूद गोल्डन टेंपल में हुए नतमस्तक

Jacqueline Fernandez and Sonu Sood bow down at the Golden Temple
Jacqueline Fernandez and Sonu Sood bow down at the Golden Temple
Share Facebook X WhatsApp Telegram Email
View in ePaper
अमृतसर : फिल्म अभिनेता सोनू सूद और जैकलीन फर्नांडीज अमृतसर पहुंचे । बता दे वह जल्द ही अपनी फिल्म 'फतेह' की शूटिंग शुरू करने जा रहे हैं। फिल्म की शूटिंग से पहले उन्होंने अपने पूरे क्रू के साथ गोल्डन टेंपल में माथा टेका। सोनू सूद ने कहा कि वह बचपन से अपने परिवार के साथ माथा टेकने यहां आते रहे हैं, लेकिन अब वह अपने फिल्म के परिवार के साथ यहां पहुंचे हैं। बता दे फिल्म 'फतेह' एक एक्शन थ्रिलर है, जो पंजाब पर ही आधारित है। इसे सोनू सूद की ही होम प्रोडक्शन शक्ति सागर प्रोडक्शंस के बैनर तले ही तैयार किया जा रहा है। इस फिल्म में उनके साथ जैकलीन फर्नांडीज ​​​​दिखेंगी। सोनू सूद ने बताया कि इस फिल्म की शूटिंग को वह अमृतसर से शुरू करने जा रहे हैं। [metaslider id=25498]