Skip to content

डॉ नवजोत कौर को कैंसर , भावुक होकर पति के लिए किया ट्वीट

Dr. Navjot Kaur diagnosed with cancer, emotionally tweeted for her husband
Dr. Navjot Kaur diagnosed with cancer, emotionally tweeted for her husband
Share Facebook X WhatsApp Telegram Email
View in ePaper
अमृतसर : खबर है कि पंजाब कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष नवजोत सिंह सिद्धू की पत्नी डॉ नवजोत कौर ने ट्वीट किया है कि उन्हें स्टेज 2 कैंसर है। इस ट्वीट में उन्होंने नवजोत सिंह सिद्धू को न मिलने वाले इंसाफ के बारे में भी लिखा है। इससे आगे भावुक होकर उन्होंने पति नवजोत सिंह सिद्धू के लिए लिखा कि ‘आपको बार-बार इंसाफ से वंचित होते देख आपका इंतजार किया’। सच्चाई इतनी ताकतवर होती है, लेकिन बार-बार आपकी परीक्षा लेती है। कलयुग। सॉरी, आपका इंतजार नहीं कर सकती, क्योंकि यह स्टेज-2 का आक्रामक कैंसर है। किसी को दोष नहीं दिया जाना चाहिए, क्योंकि यह भगवान की योजना है: परफेक्ट। आपको बता दें कि सिद्धू रोड रेज के मामले में एक साल कैद की सजा काट रहे हैं और पटियाला की सेंट्रल जेल में बंद हैं। [metaslider id=25498]