Skip to content

बड़ी खबर : पंजाब में 6 साल के मासूम की गोलियां मारकर हत्या

Big news: 6 year old innocent shot dead in Punjab
Big news: 6 year old innocent shot dead in Punjab
Share Facebook X WhatsApp Telegram Email
View in ePaper
मानसा : बड़ी खबर सामने आई है कि पंजाब के मानसा में गोली लगने से 6 साल के बच्चे की मौत हो गई है। मिली जानकारी अनुसार घटना गुरुवार देर रात की है। बताया जा रहा है कि घटना के वक़्त बच्चा अपने पिता और बहन का हाथ थाम कर जा रहा था कि बच्चे को दो बुलेट सवारों ने गोलियां मार दीं। कहा जा रहा है यह गोलियां पिता के लिए थी, लेकिन निशाना 6 साल का छोटा बच्चा बन गया। वहीँ गांव में हमलावरों का चंद सेकेंड का वीडियो हाथ लगा है। जिसमें मृतक उदयवीर अपने पिता व बहन के साथ जाता दिख रहा है। वहीं उनके पीछे मोटरसाइकिल सवार भी दिख रहे हैं। घटना मानसा के गांव कोटली कलां की है। पिता जसप्रीत सिंह ने पुलिस को बताया कि वह अपने 6 साल के बेटे उदयवीर सिंह और बेटी के साथ गांव की सड़क पर जा रहे थे। तभी बुलेट मोटरसाइकिल पर दो युवक आए। मोटरसाइकिल पर सवार एक युवक ने उन पर फायरिंग शुरू कर दी। वह तो बच गए, लेकिन गोलियां उनके 6 साल के बेटे को लगी। वारदात के बाद पुलिस घटनास्थल पर पहुंची। पुलिस का कहना है कि जल्द केस को सुलझा लिया जाएगा। [metaslider id=25498]