Skip to content

अमृतपाल सिंह की दूसरी वीडियो आई सामने , जानिए क्या कहा

Amritpal Singh along with his colleagues on hunger strike in Dibrugarh Jail
Amritpal Singh along with his colleagues on hunger strike in Dibrugarh Jail
Share Facebook X WhatsApp Telegram Email
View in ePaper
पंजाब : आपको बता दे गुरूवार को अमृतपाल सिंह की दूसरी वीडियो सामने आई है। वहीँ इससे पहले भी उसकी एक वीडियो सामने आ चुकी है। अमृतपाल सिंह ने इस वीडियो में कहा - पहले मैंने वीडियो के जरिए सिख संगतों को संबोधित किया था। जिसमें कुछ संगतों को शक था कि शायद वो वीडियो पुलिस की कस्टडी में बनी है। जिन्हें लगता है कि मैं भगोड़ा हो गया और अपने साथियों को छोड़ गया, कोई ऐसी गलतफहमी न रखे। मैं मरने से नहीं डरता। मुझे अगर वाहेगुरु ने इस घेरे से बाहर रखा है तो इसका मतलब है कि मैं अपनी कौम और अपने साथियों के लिए कुछ कर सकूं। आगे कहा जल्दी ही संसार के सामने भी प्रगट होंगे और समाज में घूमेंगे। आगे कहा मैं उनमें से नहीं हूं कि देश छोड़कर बाहर भाग जाऊं और वीडियो डालकर बाहर से मैसेज दूं। जो बगावत के दिन होते हैं, उसे काटते हुए हमें बहुत कुछ झेलना पड़ता है। एक दिन में 20-22 मील सफर पैदल करना पड़ रहा है। खाना मिल गया तो ठीक वर्ना पानी पीकर गुजारा करना पड़ता है। बगावत के दिन काटने मुश्किल हैं, लेकिन मैं संगत को कहता हूं कि हमें चड़दीकलां में रहना है। इस रास्ते पर चलने से पहले ही हमें पता था कि यह कांटों भरी राह है। आगे कहा मेरी संगतों से अपील है कि मैंने सरबत खालसा के लिए कॉल दी है। मेरी जत्थेदार से अपील है कि आपकी भी परीक्षा है। आप कौम के लिए कितना डटकर खड़े हो सकते हो?। अगर आपने वहीर निकालनी है तो अकाल तख्त से वहीर निकले और वह तलवंडी साबो में तख्त श्री दमदमा साहिब में जाकर सरबत खालसा हो। आगे कहा मैं सपने में भी भगोड़ा होने के बारे में नहीं सोच सकता। कईयों ने कहा कि मैंने केश कत्ल करा लिए, यह सब बुनियाद बातें हैं। केश कत्ल करवाने से पहले मैं सिर कटाने के बारे में सोच सकता हूं। मेरी संगत से अपील है कि किसी के आगे हाथ नहीं फैलाना है। हुकूमत से मैं न कल डरता था, न आज डरता हूं। संगत किसी भी गुमराह पूर्ण प्रचार में न आए। अकाल तख्त जत्थेदार सरबत खालसा की कॉल दें, अगर वे नहीं देते तो यह उनके लिए परीक्षा की घड़ी है। वह कौम के लिए क्या करने को गंभीर हैं क्या नहीं?। उन पर परिवारवाद की राजनीति करने का इल्जाम लगता है, उससे मुक्त होने का भी समय है। [metaslider id=25498]